Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रामगढ़ताल पुलिस की मुठभेड़ में शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद

Author Image
Written by
Sahabuddin Hashmi

अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ताल पुलिस और एंटीथेफ्ट सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी और नकबजनी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. शहजादे पुत्र स्व. अजीजुल हक, निवासी तुर्कमानपुर नई मस्जिद, थाना राजघाट, गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, थाना रामगढ़ताल में दर्ज मुकदमा संख्या 417/2026 में अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इसी दौरान पुलिस मुठभेड़ में मो. शहजादे को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चार कंगन पीली धातु, एक अंगूठी सफेद धातु, एक मंगलसूत्र, एक गले का हार, चोरी के 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) भा.न्या.सं. की बढ़ोतरी की गई है और एक अन्य अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को पीड़ित ने थाना रामगढ़ताल में तहरीर दी थी कि वह अपने पैतृक गांव गया हुआ था। वापस लौटने पर उसके घर का ताला टूटा मिला और आलमारी में रखे आभूषण एवं नकदी चोरी हो चुके थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी नियाज अहमद निवासी जमुनहिया बाग, शीशे वाली मस्जिद के पास, थाना गोरखनाथ और एक अन्य अज्ञात साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अब प्रकाश में आए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार मो. शहजादे के खिलाफ गोरखपुर और संतकबीरनगर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 25 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2026 तक विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल श्यामा नन्द राय और एंटीथेफ्ट सेल प्रभारी निरीक्षक सुनील राय के नेतृत्व में थाना रामगढ़ताल एवं एंटीथेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिनव श्रीवास्तव, रजनीश द्विवेदी, अंकुर सिंह, कुश कुमार राय, रूपनारायण सिंह समेत थाना रामगढ़ताल और एंटीथेफ्ट सेल के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp