Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

Author Image
Written by
Sahabuddin Hashmi

आगामी 26 अगस्त को ईद-ए-मिलादुन्नबी और 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गोरखनाथ थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के पार्षद, संभ्रांत नागरिक और ईद-ए-मिलादुन्नबी जुलूस के आयोजक शामिल हुए।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने सभी से दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारा इसकी पहचान है। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

जुलूस आयोजकों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और जुलूस को निर्धारित एवं पारंपरिक मार्ग से ही निकालने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक ने सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रामक, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

बैठक के अंत में मौजूद गणमान्य नागरिकों और जुलूस आयोजकों ने पुलिस प्रशासन को दोनों पर्व शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान निरीक्षक अपराध उमेश कुमार सिंह, रामनगर चौकी प्रभारी अनीश सिंह, जटेपुर चौकी प्रभारी हैदर अली, उपनिरीक्षक शशि रंजन सिंह और उपनिरीक्षक राजेश कुमार पांडेय सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

<span class=गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक">
आज फोकस में

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*
आज फोकस में

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*
आज फोकस में

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*

राशन वितरण में लापरवाही मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीएम
आज फोकस में

राशन वितरण में लापरवाही मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीएम

मोहम्मदाबाद गोहना में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन
आज फोकस में

मोहम्मदाबाद गोहना में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp