
Written by
हारून खान
मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के बनियापार ग्राम सभा में सोमवार की देर रात लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बारिश के दौरान करीब 62 वर्षीय रामानंद सिंह के करकट के मकान पर अचानक महुआ का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने की तेज आवाज से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
महुआ का पेड़ सीधे मकान के करकट पर गिरने से करकट का काफी हिस्सा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि जिस समय पेड़ मकान पर गिरा, उस दौरान परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित थे। हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। घटना में मुख्य रूप से मकान के करकट और घर में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। लगातार बारिश के बीच हुई इस घटना से परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।











