Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुहम्मदाबाद गोहना में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, नगदी समेत 8 लाख का सामान जलकर राख

 

देर रात लगी आग में वाहिद खान का घर बना राख का ढेर, डेढ़ लाख नकद, घरेलू सामान और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक।

 

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के मोहल्ला भुईलीपुर वार्ड नंबर 5 में शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

 

घर में मौजूद वाहिद खान ने किसी तरह अपनी पत्नी और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और शोर मचाकर पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने अपने घरों में लगे समरसेबल के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

हालांकि तब तक घर में रखा टीवी, फ्रिज, कूलर, बेड, कपड़े समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नगद भी आग की भेंट चढ़ गए। बच्चों की मार्कशीट, जरूरी कागजात और अन्य दस्तावेज भी जल गए।

 

आग की चपेट में आने से मकान का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार सुबह लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित वाहिद खान ने पुलिस को तहरीर देकर करीब 8 लाख रुपये के नुकसान की बात कही है और प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp