Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस लाइन में रक्षाबंधन कार्यक्रम, महिलाओं ने अधिकारियों को बांधी राखी,

Author Image
Written by
हारून खान

आजमगढ़। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को पुलिस लाइन आजमगढ़ में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया और सुरक्षा व विश्वास का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय मेधावी छात्राएं, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की छात्राएं, नीट परीक्षा में सफल छात्राएं, परिवार परामर्श केंद्र, पारिवारिक विवाद, रिकवरी वारंट, साइबर फ्रॉड में बरामद धनराशि और रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष से जुड़ी पीड़ित महिलाएं शामिल हुईं। इसके अलावा समूह सखी, बैंक सखी, स्वयं सहायता समूहों और गैर सरकारी संगठनों से जुड़ी महिलाओं एवं छात्राओं ने भी सहभागिता की।

रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं ने अधिकारियों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। अधिकारियों ने भी महिलाओं एवं बालिकाओं को उपहार भेंट किए तथा उनके लिए भोजन की व्यवस्था की।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए आजमगढ़ पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। साइबर अपराध के पीड़ितों की धनराशि वापस कराने, पारिवारिक विवादों का परिवार परामर्श के माध्यम से समाधान कराने और जरूरत पड़ने पर महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।

इस दौरान महिलाओं और छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए पुलिस एवं प्रशासन की सुरक्षा और सहायता व्यवस्था के प्रति विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों से उनमें सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। महिलाओं ने आजमगढ़ पुलिस और शासन के प्रति आभार भी जताया।

अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या या परेशानी की स्थिति में वे बिना किसी संकोच के पुलिस को सूचना दें। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए आजमगढ़ पुलिस सदैव तत्पर है।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 29 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp