Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोहम्मदाबाद गोहना में विद्युत पोल टूटकर लटका, बड़ा हादसा टला

Author Image
Written by
हारून खान

मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। विजय स्तंभ चौक के निकट रजिस्ट्री ऑफिस के सामने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि विद्युत पोल टूटकर सड़क की ओर लटक गया। इससे मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मैजिक चालक को पकड़ लिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पोल आधा टूटकर लटकने के कारण करीब दो घंटे तक रास्ता बाधित रहा और राहगीरों में दुर्घटना की आशंका बनी रही।

कस्बावासियों ने विद्युत विभाग से टूटे पोल को तत्काल ठीक कराने या नया पोल लगाने की मांग की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम तक विद्युत विभाग की ओर से पोल को ठीक करने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की गई।

बताया जा रहा है कि इलाके में विद्युत आपूर्ति केबल के माध्यम से हो रही है, इसलिए बिजली की सप्लाई बाधित नहीं हुई। हालांकि, टूटे हुए पोल के सड़क की ओर लटके होने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 29 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp