Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़ शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Author Image
Written by
Faiz Hashmi

आजमगढ़।जिले की तरवां पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बन बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बता दें कि वादिनी मुकदमा, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि विनय यादव पुत्र राम सेवक यादव, निवासी ग्राम समसुद्दीनपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए तथा बाद में शादी करने से इंकार कर दिया गया। तहरीर के आधार पर दिनांक 24.08.2026 को थाना तरवां पर मु0अ0सं0-180/2026 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत किया गया। दिनांक 25.08.2026 को उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त विनय यादव पुत्र राम सेवक यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम समसुद्दीनपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ को खरिहानी चौराहे से आगे आजमगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे से समय करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 29 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp