Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोहम्मदाबाद गोहना में अब मरीजों को 24 घंटे मिलेंगी दवाएं। श्री साई मेडिसिन सेंटर की नई पहल—निशुल्क होम डिलीवरी सेवा शुरू

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है।
श्री साई मेडिसिन सेंटर द्वारा अब क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस सेवा का शुभारंभ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमेश सरोज एवं पूर्व बसपा प्रत्याशी डॉक्टर धर्म सिंह गौतम द्वारा फीता काटकर किया गया।
अक्सर देखा जाता है कि रात के समय मरीजों को दवाएं नहीं मिल पातीं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मेडिसिन सेंटर के डायरेक्टर तेजनाथ मौर्य ने यह नई सुविधा शुरू की है।इस नई पहल के तहत अब यह सेंटर 24 घंटे खुला रहेगा और मरीजों को हर समय दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
साथ ही, जिन लोगों के घर पर कोई दवा लेने जाने वाला नहीं है, उनके लिए निशुल्क होम डिलीवरी सेवा भी शुरू की गई है। मरीज व्हाट्सएप नंबर पर अपनी दवा की पर्ची और पूरा पता भेजकर आसानी से घर बैठे दवाएं मंगा सकते हैं।
यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp