Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भरत मनावन लीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भव्य झांकियों ने मोहा मन

Author Image
Written by
हारून खान

 

हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ निकली लीला, राधा-कृष्ण, हनुमान और माता काली की झांकियों ने बांधा समां

 

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। दशहरा रामलीला कमेटी धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार की रात भरत मनावन लीला का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत के मोहल्ला बरुईपुर स्थित गंगाराम के बगीचे से भरत और शत्रुघ्न हाथी-घोड़े तथा बैंड-बाजे के साथ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता को मनाने के लिए निकले। शोभायात्रा नगर पंचायत कार्यालय स्थित वासुदेव सिंह एवं शिवचरण सिंह के आवास के पास पहुंची, जहां भरत और शत्रुघ्न ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को मनाने की लीला प्रस्तुत की।

इसके बाद भगवान की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य मार्ग पर जौनपुर से आए कलाकारों ने भव्य झांकियां प्रस्तुत कीं। इनमें राधा-कृष्ण, पवनसुत हनुमान और माता काली की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दशहरा रामलीला कमेटी धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महावीर सिंह, लालजी वर्मा, आशीष अग्रवाल, संजय शर्मा, जनार्दन शर्मा और रामशरण चौहान सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया।

अंत में अलख नारायण सिंह एवं त्रिभुवन नारायण सिंह ने भगवान की आरती उतारी और उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरित किया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp