
Written by
हारून खान
मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेस-6के तहत पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा,मिशन शक्ति ,एंटी रोमियो स्क्वायड के द्वारा थाना स्थानीय मुहम्मदाबाद गोहना में परिवार परामर्श केंद्र द्वारा सफलतापूर्वक निस्तारण कराए गए पारिवारिक प्रकरणों अभिभावक /परिवार जनों को बुलाकर सम्मानित किया गया व फीडबैक लिया गया इस मौके पर लगभग एक दर्जन पारिवारिक विवाद व अन्य विवाद के मामलों को सुलह समझौते के तहत निपटारा कराया गया और उन्हें हिदायत दी गई की आप लोग अपने परिवार में जाकर खुशी पूर्वक रहे इससे बढ़कर और कुछ नहीं हो सकता इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार पाठक महेश पाल दया मौर्य आदि महिला कांस्टेबल भी मौजूद रहे











