Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेज रफ्तार क्रेटा ने ऑटो में मारी टक्कर, 10 घायल — चालक फरार

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैदपुर सर्विस रोड के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ऑटो में सवार करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य अमरनाथ चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि घरोहिया मोड़ से एक ऑटो सवारियों को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना की ओर जा रहा था। ऑटो में रागिनी चौहान (20), मुकेश राजभर (35), विनोद ओझा (60), अंकित (8), प्रियंका (32), श्रद्धा (8), मनीषा चौहान (14), नेहा (19), रितु (22) व रजनी (22) समेत अन्य लोग सवार थे। जैसे ही ऑटो सैदपुर सर्विस रोड के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में घायल अधिकांश लोग स्कूली छात्र-छात्राएं बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी मिथिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp