Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महोबा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू बस पलटी, ड्राइवर की मौके पर मौत, कई यात्री घायल

Author Image
Written by
हारून खान

महोबा। जनपद में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। करहरा कला के पास तेज रफ्तार एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज गति में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है और वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस दौरान वंदना सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक) भी घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत कार्यों का जायजा लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp