Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

News 11 Digital Search | हाथरस पत्रकार हत्याकांड में मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Author Image
Written by
हारून खान

हाथरस में पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी टीम और थाना सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या में शामिल आरोपी अलीगढ़ से सासनी की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुद्र पाठक और वंश दीक्षित के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।
इस हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी शुभम उर्फ माइटी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp