Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ जनपद की 10 बड़ी सुर्खियां | Today Breaking News

Author Image
Written by
हारून खान
  1. दोहरीघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई से साइबर ठगों पर लगा ब्रेक! फ्रॉड का शिकार हुए युवक के खाते में 9,999 रुपये वापस कराए गए, पीड़ित ने पुलिस टीम का जताया आभार।
  2. मुहम्मदाबाद गोहना के धौरहरा-भातकोल में धार्मिक कथा का भव्य आयोजन, भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, स्वामी बाल भरत जी महाराज ने राम और हनुमान भक्ति का सुनाया दिव्य संदेश।
  3. बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियम पालन की अपील की।
  4. हलधरपुर क्षेत्र में देर रात भीषण आगजनी से मचा हड़कंप, सीएसपी संचालक को लाखों रुपये का नुकसान, गाय झुलसी और बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गई।
  5. रानीपुर मऊ के खेतों में लगी विकराल आग से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
  6. दोहरीघाट में आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भारी भीड़, 290 मरीजों का होगा निशुल्क नेत्र ऑपरेशन, दवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का किया गया वितरण।
  7. मोहम्मदाबाद गोहना में शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की बड़ी चेकिंग अभियान, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड और CCTV कैमरों की गहन जांच की गई।
  8. ग्राम ओटनी में गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख, घटना से परिवार बेघर, मौके पर पहुंचीं भाजपा नेत्री पूनम सरोज ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
  9. वालिदपुर में दो महीने बाद खुला रास्ता, नगर पंचायत ने खुदाई वाले विवादित मार्ग को कराया दुरुस्त, स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली।
  10. मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में निर्माणाधीन शमशान घाट का निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति जानी और गुणवत्ता जांची।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp