Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धौरहरा भातकोल में राम कथा व राम विवाह उत्सव का भव्य आयोजन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा क्षेत्र

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के ग्राम धौरहरा भातकोल में रविवार को एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्थानीय आर.बी.सी. इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें कथा वाचन और राम विवाह उत्सव का भव्य मंचन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के पूर्व सांसद अतुल राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान अयोध्या से पधारे मानस कोकिला पंडित दिनेश पांडेय ने अपनी मधुर वाणी से राम कथा का वर्णन करते हुए भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के महत्व को विस्तार से बताया।

राम विवाह उत्सव का मंचन बेहद आकर्षक और रोचक अंदाज में किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

बारात सजाकर भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान कलाकारों ने राम, लक्ष्मण, सीता और जनक के किरदार को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

बुधवार, 15 जुलाई 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp