Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिर्जापुर अधिवक्ता हत्या कांड: मऊ में वकीलों का उबाल, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, शोक सभा आयोजित

Author Image
Written by
Azhan Alam

घोसी,मऊ। मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव कुमार की हत्या के बाद मऊ जिले के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष दिनेश राय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम अशोक कुमार सिंह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने हत्या के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने और जेल भेजने की मांग की। उन्होंने मृतक अधिवक्ता के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग उठाई। इसके अतिरिक्त, अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू करने की अपील की।

इसी क्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ और घोसी तहसील बार एसोसिएशन ने घोसी तहसील परिसर में एक संयुक्त शोक सभा का आयोजन किया। सभा में मिर्जापुर के अधिवक्ता राजीव कुमार की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।

शोक सभा में पूर्व सांसद हरिनरायन राजभर, मशहूर गायिका आशा भोसले और घोसी तहसील में कार्यरत एक अमीन के आकस्मिक निधन पर भी दुख जताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन विपुल राय ने किया। इस दौरान जनार्दन यादव, रफ़ीउल्लाह खान, रामानंद, अहमदुल्ला, विपुल राय, सतीश कुमार पाण्डेय, उमाशंकर उपाध्याय, पूर्व महामंत्री जय प्रकाश यादव और वर्तमान महामंत्री जयहिंद सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp