Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़ में बड़ी लापरवाही: स्कूल में सोता रहा मासूम, ताला बंद कर घर निकल गए गुरुजी

Author Image
Written by
Faiz Hashmi

आजमगढ़ : अतरौलिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां कक्षा 3 के छात्र को क्लासरूम में सोता छोड़कर गुरुजी ताला बंद कर घर चले गए। बच्चा घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां ढ़ूंढते हुए शाम 4 बजे स्कूल पहुंची। वहां रोने की आवाज सुनकर सन्न रह गई। प्रधान ने स्कूल खुलवाकर बच्चे को बाहर निकाला। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई करने की बात कही है। चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

दादर गांव निवासी फूला देवी ने बताया कि उनका पुत्र हिमांशु राजभर प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर में कक्षा तीन में पढ़ता है। रोज की तरह वह सोमवार को विद्यालय पहुंचा था। पढ़ाई के दौरान उसे नींद आ गई और वह अपनी कक्षा में सो गया। दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई तो शिक्षक व अन्य कर्मचारी बिना जांच किए विद्यालय में ताला बंद कर घर चले गए। हिमांशु घर नहीं पहुंचा तो वह चिंतित होकर उसकी तलाश करने लगीं। अन्य बच्चों से पूछताछ के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो वह शाम करीब चार बजे स्कूल पहुंचीं। वहां स्कूल के अंदर से बेटे के रोने की आवाज सुनकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने विद्यालय का ताला खुलवाया, जिसके बाद डरा-सहमा हिमांशु बाहर निकाला गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 

बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय बंद होने के बाद शिक्षकों को कम से कम आधे घंटे तक विद्यालय परिसर में रुकना अनिवार्य है। इसके बाद भी शिक्षक इस नियम को नहीं मान रहे हैं। बीएसए ने कहा कि कई विद्यालयों में शिकायत मिल रही है कि शिक्षक छुट्टी होते ही तत्काल घर निकल जाते हैं। कुछ मामलों में तो शिक्षक निर्धारित समय से पहले ही विद्यालय छोड़ देते हैं, जो गंभीर अनुशासनहीनता है।

 

#Azamgarh #School #newsdigital

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp