टेढ़ा की होनहार बेटी श्वेता साहू को मिली बधाई
अरविंद श्रीवास्तव-
हमीरपुर जनपद के ब्लॉक सुमेरपुर स्थित ग्राम पंचायत टेढ़ा की बेटी श्वेता साहू ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की RO/ARO (समीक्षा अधिकारी) परीक्षा 2023 में 58वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनकी इस शानदार सफलता पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अरविंद श्रीवास्तव व शैलेन्द्र सिंह ने उनके निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
श्वेता साहू की यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने साबित किया है कि मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
न्यूज 11 डिजिटल की ओर से भी श्वेता साहू को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।










