Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छित्तेपुर में अंबेडकर जयंती पर भव्य समारोह, एहसान खान ने संविधान बचाने का लिया संकल्प

Author Image
Written by
Reena Rao

अंबेडकर जयंती के अवसर पर गृह ग्राम छित्तेपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी एहसान खान ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संघर्षों और उनके योगदान को याद किया।

एहसान खान ने कहा कि यदि बाबा साहब द्वारा देश को संविधान न दिया गया होता, तो दलित, पिछड़े, मुसलमान और गरीब समाज आज अपने अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने कठिन परिस्थितियों में रहकर शिक्षा हासिल की और पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया।

उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संविधान पर लगातार हमला किया जा रहा है, लेकिन बाबा साहब का संविधान अभी भी जिंदा है और जनता के अधिकारों की रक्षा कर रहा है।

एहसान खान ने कहा कि संविधान की ताकत से अन्याय और अत्याचार करने वालों का अंत होगा। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने और लोकतंत्र की रक्षा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp