Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एसआरजी ने किया प्राथमिक विद्यालय वलीदपुर का निरीक्षण, निपुण प्लस ऐप से बच्चों का आकलन

 

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय वलीदपुर का सोमवार को राज्य संदर्भ समूह (एसआरजी) के सदस्य संजय कुमार तिवारी ने शैक्षिक भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के कायाकल्प मानकों के साथ बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का भी अवलोकन किया।

 

निरीक्षण के दौरान विद्यालय का परिसर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित मिला। निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा एक के विद्यार्थियों का निपुण प्लस ऐप के माध्यम से आकलन किया गया, जिसमें प्रियांशी, जाह्नवी, कृष्णा, सौरभ एवं रिया सक्षम पाए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रधानाध्यापक धनञ्जय कुमार ने एसआरजी संजय कुमार तिवारी के हाथों बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एसआरजी ने कक्षा अध्यापिका वंदना यादव के शिक्षण कार्य की सराहना की।

विद्यालय में 212 नामांकित विद्यार्थियों के सापेक्ष 164 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले, जो 77 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति रही। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक धनञ्जय कुमार, प्रविन्द्र कुमार राय, विपिन यादव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp