Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ में Kings Eden International School ने रचा इतिहास | 100% रिजल्ट से चमका नाम | CBSE Result 2026

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र से एक बड़ी और गर्व की खबर सामने आई है, जहां किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में इतिहास रच दिया है।

सदरपुर गालीबपुर स्थित इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। विद्यालय के कुल 120 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

विद्यालय के मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
निखिल बरनवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं आसन जमाल और अतीक इकबाल ने 92.2 प्रतिशत,
आदित्य शर्मा ने 90.2 प्रतिशत,
और इंशा खान ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतरीन सफलता दर्ज की।

छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कई परिवार भावुक नजर आए और इसे बच्चों की मेहनत तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

विद्यालय के प्रिंसिपल भूपेंद्र शर्मा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ प्रवीण कुमार मद्धेशिया एवं डायरेक्टर डॉ मोनिका गुप्ता ने भी सभी छात्रों को बधाई देते हुए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp