Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

करहां बाजार की सुरक्षा को लेकर व्यापारियों का बड़ा कदम, पुलिस अधीक्षक मऊ को सौंपा ज्ञापन | Breaking News

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल करहां इकाई ने बाजार की गंभीर समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

यह ज्ञापन व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक मऊ को दिया गया।

व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं, लगातार लगने वाले जाम, अवैध नशे के कारोबार और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि करहां बाजार में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में हर समय पुलिस निगरानी बनी रहे।

इसके साथ ही शाम के समय बाजार के अंदर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और बाजार के बाहरी हिस्सों में नियमित चेकिंग अभियान चलाने की भी मांग की गई है।

व्यापारियों का कहना है कि हाल के दिनों में कई चोरी की घटनाएं हुई हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है, जिससे व्यापारियों में डर और नाराजगी का माहौल है।

वहीं बाजार क्षेत्र में युवाओं के बीच नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर भी व्यापार मंडल ने प्रशासन को आगाह किया है।

व्यापार मंडल ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए बाजार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस ज्ञापन पर क्या कदम उठाता है और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कब तक होता है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp