Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायबरेली में तेज रफ्तार डंपर का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश=

रायबरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवार युवकों की जिंदगी छीन ली। मामला सलोन क्षेत्र के केशवापुर-परशदेपुर रोड स्थित केशवापुर गांव के पास का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक,शनिवार रात11बजे दो युवक बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान खलील घोसी पुत्र बन्ने निवासी परशदेपुर और रमेश सिंह पुत्र जंग बहादुर उम्र लगभग 48 वर्ष निवासी पूरे बेसन मजरे गोपालीपुर के रूप में हुई है।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp