Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भव्य बारात शाला का लोकार्पण, पहली ही रात गूंजी शहनाई

Author Image
Written by
Arvind Shrivastav

हमीरपुर से अरविंद श्रीवास्तव

सुमेरपुर। नगर पंचायत सुमेरपुर के वार्ड नंबर 9 स्थित पटेल नगर में संस्कृत पाठशाला के सामने नवनिर्मित बारात शाला का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्वान पंडित बलदेव शास्त्री जी द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री धीरेंद्र शिवहरे, अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य, लिपिक अखिलेश यादव, सभासद राजेश वर्मा, देवेश सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव , विक्रम सिंह, संजीव पाण्डे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नगर पंचायत द्वारा बारात शाला के उपयोग हेतु 10,000 रुपये की रसीद निर्धारित की गई है। लोकार्पण के उपरांत इसी बारात शाला में पहला विवाह समारोह नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान के रूप में संपन्न हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।
वक्ताओं ने कहा कि इस बारात शाला के निर्माण से क्षेत्रवासियों को विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक सुलभ एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हुआ है। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp