Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने होटल-रेस्टोरेंट पर छापेमारी के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Faiz Hashmi

आजमगढ़ : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन में मंगलवार को गैस की निर्बाध आपूर्ति को लेकर जिला पूर्ति कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस की कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए।

डीएम ने सभी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में भ्रमण कर गैस एजेंसियों का नियमित निरीक्षण करें। साथ ही रेस्टोरेंट, होटल व अन्य वाणिज्यिक संस्थानों पर छापेमारी की जाए। यदि कहीं घरेलू गैस का अनधिकृत प्रयोग पाया गया तो आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत FIR दर्ज कराई जाएगी। आपूर्तिकर्ता एजेंसी के खिलाफ भी यही कार्रवाई होगी।

सभी सेल्स ऑफिसर (LPG) व गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि शादी-विवाह व अन्य समारोह के लिए जिला पूर्ति कार्यालय या उपजिलाधिकारी स्तर से भेजी गई डिमांड पर समय से कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं। किसी भी लाभार्थी को अनावश्यक परेशान न किया जाए।

गैस एजेंसियों को गोदाम पर भीड़ न लगाने और बुकिंग/DAC नंबर के आधार पर बिना देरी के होम डिलीवरी करने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि बुकिंग के बाद डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) गैस एजेंसी को शेयर करने पर ही सिलेंडर डिलीवर होगा। बिना पूर्व बुकिंग व DAC के कोई सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। IOCL, BPCL व HPCL के माध्यम से सभी गैस एजेंसियों को नियमित आपूर्ति की जा रही है। भारत सरकार द्वारा अस्थायी रूप से घरेलू गैस उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है, इसलिए उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है

रानीपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 01 अदद मोबाइल(कुल कीमत 13999/-) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द-
आज फोकस में

रानीपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 01 अदद मोबाइल(कुल कीमत 13999/-) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द-

रानीपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से ठगे गए 12,111 रुपये वापस करा दिए
आज फोकस में

रानीपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से ठगे गए 12,111 रुपये वापस करा दिए

रानीपुर: बाजार आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
आज फोकस में

रानीपुर: बाजार आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

​रानीपुर: मिट्टी पाटने के विवाद में युवक व उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज
आज फोकस में

​रानीपुर: मिट्टी पाटने के विवाद में युवक व उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज

सेमरी मे अधूरा पड़ा जल मिशन कार्य लोगों को नहीं मिला लाभ।
आज फोकस में

सेमरी मे अधूरा पड़ा जल मिशन कार्य लोगों को नहीं मिला लाभ।

रानीपुर टेम्पो से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।
आज फोकस में

रानीपुर टेम्पो से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

बुधवार, 10 जून 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp