Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

व्यापारियों और राज्य कर अधिकारियों के बीच संवाद, जीएसटी से जुड़ी समस्याओं पर हुई चर्चा

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

मऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य कर विभाग की ओर से साहू मैरेज हाल, भोला मोड़, मधुबन में व्यापारी-अधिकारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपायुक्त राज्य कर खंड-3 मऊ मनोज कुमार यादव एवं सहायक आयुक्त राज्य कर ऋषि प्रसाद रस्तोगी ने किया।

कार्यक्रम में व्यापारियों ने जीएसटी, ई-वे बिल, ई-इनवॉइस, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय, स्क्रैप कारोबार तथा पुरानी ज्वैलरी की बिक्री से संबंधित विभिन्न समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। विभागीय अधिकारियों ने जीएसटी पंजीयन के लाभ, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) तथा सोलर परियोजनाओं से जुड़े कर प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।

व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू ठठेरा ने स्क्रैप व्यवसाय से संबंधित कर नियमों पर जानकारी प्राप्त की, जबकि उपाध्यक्ष रवि मद्देशिया ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े जीएसटी प्रावधानों पर प्रश्न पूछे। सर्राफा व्यापारी शैलेन्द्र वर्मा ने पुरानी ज्वैलरी की मरम्मत के बाद बिक्री पर कर व्यवस्था एवं व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी ली। विनोद मद्देशिया ने ई-वे बिल से जुड़े सवाल उठाए।

इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी पोर्टल को हिंदी भाषा में उपलब्ध कराने तथा व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की राशि बढ़ाकर 20 लाख रुपये किए जाने की मांग भी रखी। उपायुक्त मनोज कुमार यादव ने व्यापारियों से जीएसटी पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर अद्यतन रखने की अपील की, ताकि विभाग और व्यापारियों के बीच सीधा संवाद बना रहे।

उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर रखने का मंच उपलब्ध कराना है, जिससे उनके समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा सकें। कार्यक्रम में राज्य कर अधिकारी शिव कुमार गुप्ता, सतीश चंद्र वर्मा, प्रशांत कुमार, सर्वेश यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

रानीपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 01 अदद मोबाइल(कुल कीमत 13999/-) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द-
आज फोकस में

रानीपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 01 अदद मोबाइल(कुल कीमत 13999/-) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द-

रानीपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से ठगे गए 12,111 रुपये वापस करा दिए
आज फोकस में

रानीपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से ठगे गए 12,111 रुपये वापस करा दिए

रानीपुर: बाजार आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
आज फोकस में

रानीपुर: बाजार आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

​रानीपुर: मिट्टी पाटने के विवाद में युवक व उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज
आज फोकस में

​रानीपुर: मिट्टी पाटने के विवाद में युवक व उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज

सेमरी मे अधूरा पड़ा जल मिशन कार्य लोगों को नहीं मिला लाभ।
आज फोकस में

सेमरी मे अधूरा पड़ा जल मिशन कार्य लोगों को नहीं मिला लाभ।

रानीपुर टेम्पो से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।
आज फोकस में

रानीपुर टेम्पो से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

बुधवार, 10 जून 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp