Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हाजीपुर में जर्जर पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों ने उठाई पुनर्निर्माण की मांग

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

रिपोर्ट: विपिन कुमार सिंह, रानीपुर मऊ

मऊ। रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र की हाजीपुर ग्राम सभा में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय आज बदहाली का शिकार बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए इस शौचालय का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है, जबकि इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार शौचालय का निर्माण निजी भूमि पर कराया गया था, जिसे लेकर वर्षों से विवाद बना हुआ है। गांव के लोगों का कहना है कि शौचालय बंद होने से महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

भूमि स्वामी पक्ष का आरोप है कि उनकी निजी जमीन पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया और कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया। वहीं ग्रामीणों ने शौचालय को पुनः चालू कराने अथवा नई सरकारी भूमि पर निर्माण कराने की मांग की है।

मौजूदा ग्राम प्रधान रामशरण चौहान ने बताया कि शौचालय पूर्व प्रधान के कार्यकाल में बनाया गया था और भूमि विवाद के कारण इसका संचालन प्रभावित हुआ है। दूसरी ओर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद्र चौहान ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि भूमि खरीदकर ही निर्माण कराया गया था।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर शौचालय को जल्द चालू कराने की मांग की है, ताकि स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य धरातल पर साकार हो सके।

 

रिपोर्ट: विपिन कुमार सिंह, रानीपुर मऊ

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp