Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रानीपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मातृत्व दिवस’ का आयोजन किया गया

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

रानीपुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शुक्रवार को ‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और मातृ मृत्यु दर को कम करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक चौहान ने की।

इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं केंद्र पर पहुंचीं। डॉ. अशोक चौहान की देखरेख में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक पैथोलॉजिकल जांचें की गईं। उन्हें

अल्ट्रासाउंड और प्रसव पूर्व चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

डॉ. चौहान ने इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। उन्होंने स्वस्थ शरीर के लिए उचित खान-पान के महत्व पर भी जोर दिया।

स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं को मौसमी फलों की टोकरी और पौष्टिक आहार वितरित किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को एनीमिया जैसी समस्याओं से बचने के लिए अपने दैनिक आहार में आयरन, कैल्शियम और विटामिन्स की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चिकित्सालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर पूनम सिंह, यूसुफ शाह, एएनएम और स्वास्थ्य सहायक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में एएनएम औरआशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक महिलाओं को इस अभियान से जोड़ें, ताकि हर गर्भवती महिला को समय पर उचित उपचार और पोषण मिल सके।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp