Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

UP के मऊ में बड़ा सड़क हादसा | स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर में 5 की जान गई।

Author Image
Written by
Azhan Alam

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसातपुर–अहिरानी हाईवे पर शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और ट्रेलर की आमने-सामने हुई टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर अपनी लेन से दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वाहन में मौजूद एक पालतू कुत्ते की भी जान चली गई।

सूचना मिलते ही दोहरीघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मऊ भेज दिया।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई विनय श्रीवास्तव (53 वर्ष ), कृतार्थ श्रीवास्तव (27वर्ष ), अर्चना श्रीवास्तव (48 वर्ष), निवासी गोरखपुर, रविन्द्र यादव (20 वर्ष), निवासी गया, पुरुषोत्तम कुमार (28), निवासी गया

सभी लोग रांची में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं स्थानीय लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp