Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ विपुल हत्याकांड का खुलासा! प्रेम प्रसंग में छात्र की हत्या, 2 गिरफ्तार 5 फरार

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अरदौना गांव में हुए बहुचर्चित विपुल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार इस सनसनीखेज हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग मुख्य वजह बना। बताया जा रहा है कि मृतक विपुल यादव, जो 12वीं का छात्र था, गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध में था।

घटना वाले दिन विपुल अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के चचेरे भाई ने दोनों को देख लिया। आरोप है कि उसने विपुल को कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की। इसके बाद उसने अपने परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिवार के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और विपुल पर हमला कर दिया। आरोप है कि धारदार औजार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे चैनल के साथ।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp