Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ में बड़ा सड़क हादसा: गश्त के दौरान पुलिस वाहन को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक जवान शहीद

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

📍 मऊ, उत्तर प्रदेश | 30 अप्रैल 2026

थाना घोसी क्षेत्र के बनियापार के पास गोरखपुर–मऊ हाईवे पर रात्रि गश्त के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेकंड मोबाइल सरकारी वाहन (UP54G0186) को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रीतम कुमार यादव, हेड कांस्टेबल चालक पवन कुमार यादव और पीआरडी कर्मी ओमप्रकाश शामिल हैं। सभी को तत्काल सीएचसी घोसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मऊ रेफर किया गया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल चालक पवन कुमार यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मऊ मौके पर पहुंचे, स्थिति का जायजा लिया और अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने दिवंगत हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे पुलिस विभाग की अपूरणीय क्षति बताया और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
आज फोकस में

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक
आज फोकस में

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*
आज फोकस में

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*
आज फोकस में

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp