Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, घायलों को अस्पताल से किया गया रेफर

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चालीसवां ग्राम सभा के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार टाइल्स गोदाम से सामान लेकर निकल रही खैराबाद निवासी जाहिद अनवर की गाड़ी की टक्कर आजमगढ़ की ओर से आ रही बाइक से हो गई।
बताया जा रहा है कि गोदाम से निकलते समय दोनों वाहन चालकों को एक-दूसरे की गाड़ी दिखाई नहीं दी, जिसके चलते आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक पर सवार ऋषि सिंह और आलोक सिंह (निवासी बनियापार) आजमगढ़ से अपने घर लौट रहे थे।
हादसे में ऋषि सिंह और जाहिद अनवर को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि आलोक सिंह को मामूली चोट आई है। सभी घायलों को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp