Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बुद्ध पूर्णिमा पर मुहम्मदाबाद गोहना में भव्य झांकी, श्रद्धालुओं ने लिया संदेश

Author Image
Written by
हारून खान

 मुहम्मदाबाद गोहना 
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को कस्बे के कबीराबाद स्थित बुद्ध विहार से भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और “बुद्धम शरणम गच्छामि” का उद्घोष करते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण किया।

यह झांकी बुद्ध विहार से निकलकर बरामदपुर मोड़, सब्जी मंडी, कैलेंडर तिराहा, मुख्य बाजार और विजय स्तंभ चौक होते हुए पुनः बुद्ध विहार पहुंची, जहां इसका समापन जनसभा के रूप में हुआ।

जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने गौतम बुद्ध के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शांति, करुणा और अहिंसा का मार्ग ही समाज को सही दिशा दे सकता है। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की अपील की गई।

कार्यक्रम में पूज्य भिक्षु प्रज्ञाशील, अनंतशील कौशांबी, प्रज्ञारत्न गौतम, मुखराम भारती, राहुल बौद्ध, नीरज कुमार, जयविंद कुमार, प्रज्ञाजी गौतम, डॉ. अजय कुमार, मनोज माल्या सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

 

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp