Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस ने बरामद किए 352 खोए हुए मोबाइल, 88 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

Author Image
Written by
Reena Rao

आजमगढ़ पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अप्रैल 2026 में कुल 352 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 88 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किए गए हैं।

गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद सीसीटीएनएस टीम ने कार्रवाई करते हुए इन मोबाइल फोनों को ट्रेस किया।

दिनांक 03 मई 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक कुल 959 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 2 करोड़ 39 लाख 75 हजार रुपये है, बरामद कर स्वामियों को वापस किए जा चुके हैं।

वहीं फरवरी 2024 से अब तक पिछले 27 महीनों में कुल 4172 मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत करीब 10 करोड़ 28 लाख रुपये है, बरामद कर लोगों को सुपुर्द किए जा चुके हैं।

सबसे ज्यादा मोबाइल महराजगंज थाना क्षेत्र से 45, मुबारकपुर से 34 और रौनापार से 26 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

आजमगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल खो चुके लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp