Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घोसी हाईवे हादसे में बुनकर की मौत, दो घायल

 (मऊ)। घोसी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुनकर की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कल्याणपुर के पास सुबह करीब दो बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार करीमुद्दीनपुर बाग निवासी 36 वर्षीय मौलवी तौकीर पुत्र तनवीर अहमद अपने साथियों फहीम पुत्र नसीम और हामिद पुत्र स्वर्गीय मोहिबुल हक के साथ ईको वाहन से कोपागंज से घोसी लौट रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौलवी तौकीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फहीम और हामिद घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रेलर और चालक की तलाश कर रही है।

मृतक तौकीर अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp