Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रानीपुर दो बाईक के आमने-सामने टक्कर में एक की हालत नाजुक जिला अस्पताल के लिय रेफर।

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर-मिर्जाहाजीपुरा मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे चकिया ग्रामसभा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी बिशाल (पुत्र प्रभुनाथ) अपनी माता को आजमगढ़ पीजीआई से दवा दिलाकर लौट रहे थे। वे मऊ जनपद के रतनपुरा पिलखी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। चकिया ग्रामसभा के पास उनकी बाइक की विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बिशाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस पायलट शैलेश यादव और ईएमटी अमित वर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल बिशाल को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।

रानीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान पाया कि युवक की स्थिति गंभीर है। आंतरिक चोटों और अधिक रक्तस्राव के कारण चिकित्सकों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp