Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्ट्रेट का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर का जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने गुरुवार को औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट के भूतल एवं प्रथम तल पर संचालित विभिन्न न्यायालयों के साथ भूलेख अनुभाग, शस्त्र अनुभाग, संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग, संयुक्त कार्यालय, ई-डिस्ट्रिक्ट सेल एवं आपदा अनुभाग सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कार्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति, अभिलेखों के रखरखाव तथा कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पेयजल, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को पारदर्शी, संवेदनशील और सुगम प्रशासन उपलब्ध कराना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, अपर उप जिलाधिकारी दीपक सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp