Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रानीपुर बेकाबू कार पेड से टकराई 6 लोग घायल दो जिला अस्पताल के लिय रेफर।

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा गांव के पास आज दोपहर करीब 12 बजे एक अनियंत्रित कार पेड़ और सीमेंट की कुर्सियों से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार और सड़क किनारे बैठे ग्रामीण समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बलिया जनपद के रसड़ा निवासी ओमकेश्वर सिंह को उनके चचेरे भाई कार से पीजीआई ले जा रहे थे। गोकुलपुरा के समीप पहुंचते ही चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई।

कार गलत दिशा में जाकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ और वहां रखी सीमेंट की कुर्सियों से जोरदार तरीके से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे कुर्सी पर बैठे ग्रामीण भी इसकी चपेट में आ गए।

घायलों में गाजीपुर के दुल्लहपुर निवासी धर्मराज (जो अपनी ससुराल गोकुलपुरा आए थे) और उनके साले मिथिलेश (निवासी गोकुलपुरा, मऊ) शामिल हैं। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

दुर्घटना में कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें कार सवार ओमकेश्वर सिंह (बलिया), श्रीकांत सिंह (बलिया), राहुल सिंह (बलिया), और एक अन्य शामिल हैं। राहुल सिंह का इलाज रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सड़क किनारे बैठे घायलों में धर्मराज और उसकी पत्नी प्रिती (गाजीपुर) और मिथिलेश (मऊ) शामिल हैं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेने की प्रक्रिया जारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp