Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ में डीएम आनंद वर्द्धन का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और रेलवे ओवरब्रिज का लिया जायजा

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

 

अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश, 99.63 करोड़ के ओवरब्रिज कार्य में तेजी लाने को कहा।

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी तथा प्रसूति वार्ड का निरीक्षण किया। मरीजों एवं तीमारदारों से बातचीत कर इलाज और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बेहतर बनाए रखने, डॉक्टरों की कमी दूर करने तथा जर्जर खिड़की-दरवाजों की मरम्मत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

इसके बाद जिलाधिकारी बाल निकेतन के पास निर्माणाधीन 4 लेन रेलवे ओवरब्रिज स्थल पहुंचे और कार्य प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि करीब 99 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत वाली परियोजना का लगभग 55 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को 30 जून 2027 तक निर्माण कार्य पूर्ण कराने तथा आम लोगों की सुविधा के लिए अस्थायी मार्ग जल्द तैयार कराने के निर्देश दिए। लगातार हो रहे प्रशासनिक निरीक्षणों से लोगों में व्यवस्थाओं के सुधार की उम्मीद बढ़ी है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp