Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ में हिंदू जागरण समिति ने धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप जयंती, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ के भीटी हनुमान नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम में हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक थे, जिनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज, प्रांत मंत्री अमित वर्मा, जिलाध्यक्ष मनीष सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने युवाओं से राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp