Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से नाराज़ भाजपाइयों का प्रदर्शन, हमीरपुर में सपा सांसद का पुतला दहन

Author Image
Written by
Arvind Shrivastav

 

प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मंगलवार को हमीरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अंबेडकर पार्क में जिला महामंत्री लक्ष्मी रतन साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के हमीरपुर सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग बेहद निंदनीय है और यह समाजवादी पार्टी की हताशा को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा लगातार संवैधानिक संस्थाओं और पदों का अपमान करने का काम कर रही है।

जिला कार्यकारिणी सदस्य भार्गव मिश्रा ने कहा कि सांसद द्वारा की गई टिप्पणी संसदीय मर्यादा के खिलाफ है और जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा रहे हैं, जबकि विपक्ष इस विकास को पचा नहीं पा रहा है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने सपा प्रमुख Akhilesh Yadav पर भी निशाना साधा और कहा कि आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी।

इस मौके पर अंकित गुप्ता, आकाश त्रिपाठी, वेद प्रकाश आर्य, उत्तम सिंह, रेखा सिंह, योगेंद्र दीक्षित, शुक्ला जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp