Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोहम्मदाबाद में भारतीय भाषा-ग्रीष्मकालीन शिविर का भव्य शुभारंभ

Author Image
Written by
हारून खान

मोहम्मदाबाद गोहाना केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार आयोजित भारतीय भाषा-ग्रीष्मकालीन शिविर का भव्य शुभारंभ बुधवार को प्राथमिक विद्यालय नगरीपार, ब्लॉक मुहम्मदाबाद गोहना में किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बहुभाषावाद को आनंदमय और आकर्षक तरीके से बढ़ावा देना है, ताकि छात्र-छात्राएं अपनी मातृभाषा के साथ-साथ किसी अन्य भारतीय भाषा में भी बुनियादी संवाद कौशल विकसित कर सकें। इसके माध्यम से भाषा सीखने की प्रक्रिया से आपसी सम्मान, सांस्कृतिक समझ और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। शिविर में बच्चों को आत्म-परिचय, शब्दावली निर्माण, वास्तविक जीवन में बातचीत का अभ्यास तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। निर्देशानुसार सभी परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रतिदिन कम से कम दो घंटे इस ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय में बच्चों ने प्रथम दिवस की थीम के अनुसार मनमोहक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में समस्त गतिविधियों का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम में एसआरजी संजय कुमार तिवारी, शगुफ्ता परवीन, संजय यादव, शाइस्ता परवीन, ट्विंकल, सुनीता यादव, शहनाज बानो, शशिकला यादव, शेषनाथ यादव सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp