
Mau
मुहम्मदाबाद गोहना। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मोबाइल व इंटरनेट केंद्रों पर परिणाम देखा और सफलता की सूचना मिलते ही जश्न का माहौल बन गया। अमृत पब्लिक स्कूल की अनुष्का यादव ने 97 प्रतिशत लाकर जिला टॉप किया है
सदरपुर गालीबपुर स्थित Kings Eden International School का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के मेधावी छात्र आदित्य कुमार गौरव ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
अन्य विद्यार्थियों में प्रतीक राय (93.8%), श्रेया राय (92.6%) और प्रतीक यादव (92.4%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की सफलता में अहम योगदान दिया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला और मेधावी छात्रों का जोरदार स्वागत किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया ने सभी छात्रों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
प्रधानाचार्य भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि कक्षा 12 में कुल 119 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे और सभी ने सफलता प्राप्त की है। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।










