Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मामा की शादी में आए 9 वर्षीय भांजे की ट्रक से कुचलकर मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Author Image
Written by
Arvind Shrivastav

मुस्करा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के राठ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसे में मामा की शादी में शामिल होने आए 9 वर्षीय बालक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और बारातियों ने शव को सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक, मारपीट और थाने में हंगामे की घटना भी हुई।जानकारी के अनुसार, जालौन जनपद के चंदरसी निवासी विक्रम राजपूत के छोटे भाई की शादी मुस्करा क्षेत्र में आयोजित थी। शादी समारोह में विक्रम की बहन अपने पति राजकुमार और 9 वर्षीय बेटे अनिकेत के साथ शामिल होने आई थी। जयमाला कार्यक्रम के बाद परिवार वापस उरई लौटने के लिए गेस्ट हाउस से बाहर निकला। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े अनिकेत को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना से नाराज परिजनों ने ट्रक का पीछा कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पकड़ लिया। चालक मौके से फरार हो गया, जबकि खलासी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने मुख्य चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया और चालक की गिरफ्तारी की मांग की।सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp