Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकमपुर कुचहरा में महिला की संदिग्ध मौत, इलाके में भारी तनाव

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ जनपद के बीकमपुर कुचहरा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत संदिग्ध हालात में हुई है और घटना के तुरंत बाद ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें शव के पास जाने नहीं दिया जा रहा है और वीडियो तथा फोटो बनाने से भी रोका जा रहा है। मौके पर मौजूद महिलाओं ने महिला पुलिस बल की कमी को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp