Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रानीपुर पुलिस ने पकज कुमार हत्याकांड में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

मऊ के रानीपुर थाना पुलिस ने ग्राम खिरियां में हुए पंकज कुमार हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पंकज हत्याकांड के आरोपी भागने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बबुआपुर बॉर्डर पर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान बादल चौहान (19 वर्ष), पुत्र मुन्ना चौहान, और शनि चौहान उर्फ छोटू (19 वर्ष), पुत्र रामलखन चौहान के रूप में हुई है। ये दोनों ग्राम बस्ती, थाना रानीपुर, जनपद मऊ के निवासी हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि 10 मई 2026 की रात को उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पंकज कुमार (पुत्र बेचन) के साथ डंडे से मारपीट की थी।

इस मारपीट में पंकज को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपे हुए थे।

अभियुक्त बादल चौहान की निशानदेही पर पुलिस ने दिनेश गुप्ता की दुकान के पीछे स्थित गेहूं के खेत से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया। यह लगभग पौने तीन फीट लंबा और पांच गांठों वाला बांस का डंडा था, जिसे पुलिस ने सील कर अपने कब्जे में ले लिया है।

रानीपुर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखे हुए है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp