Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन का नहीं रुक रहा सिलसिला

Author Image
Written by
Arvind Shrivastav

उच्च प्राथमिक विद्यालय टेढ़ा के दो छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, विद्यालय में खुशी की लहर

 

हमीरपुर। विकासखंड सुमेरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय टेढ़ा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। केंद्र सरकार द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित श्रेष्ठ प्रवेश परीक्षा में विद्यालय के दो छात्रों ने सफलता हासिल की है।

 

विद्यालय के छात्र शैलेंद्र पुत्र रमेश चंद्र ने ऑल इंडिया रैंक 1388 तथा आकाश पुत्र हरिश्चंद्र ने ऑल इंडिया रैंक 1558 प्राप्त कर चयन सुनिश्चित किया। काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद दोनों छात्रों को वाराणसी स्थित विद्यालय आवंटित किया गया है।

 

छात्रों की इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह, जिला समन्वयक आलोक त्रिपाठी, एसआरजी रामकृष्ण शुक्ल, खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर समेत अन्य शिक्षकों ने खुशी जताते हुए छात्रों, अभिभावकों और गुरुजनों को बधाई दी।

 

चयनित छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय टीम जीनियस द्वारा संचालित ऑनलाइन कक्षाओं और अपने शिक्षकों को दिया। विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रही शिक्षिका आकांक्षा तिवारी ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से अब तक विद्यालय के चार छात्र चयनित हो चुके हैं।

 

उन्होंने बताया कि चयनित प्रत्येक छात्र की कक्षा 9 से 12 तक सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई पर लगभग 8 लाख रुपये का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

 

विद्यालय की पूर्व छात्रा प्रांसी ने भी इसी योजना के तहत इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।

 

छात्रों की सफलता से विद्यालय स्टाफ में खुशी का माहौल है। शिक्षिका आकांक्षा तिवारी ने जनपद के सभी शिक्षकों से अपील की है कि कक्षा 8 में पढ़ने वाले अधिक से अधिक बच्चों को इस परीक्षा के लिए आवेदन कराएं, ताकि उन्हें बेहतर अवसर मिल सके।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp