Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हमीरपुर: खेतों में लगी भीषण आग से किसानों को लाखों का नुकसान, ट्यूबवेल के पाइप जले

Author Image
Written by
Arvind Shrivastav

हमीरपुर: खेतों में लगी भीषण आग से किसानों को लाखों का नुकसान, ट्यूबवेल के पाइप जले

 

हमीरपुर जनपद के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेढ़ा के बंटी ताला इलाके में रविवार को अज्ञात कारणों से खेतों में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि गेहूं की कटाई के बाद खेतों में बची नरई में अचानक आग भड़क उठी।

 

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों के कारण पास स्थित निजी नलकूप भी इसकी जद में आ गया, जहां रखे ट्यूबवेल के हसती पाइप जलकर राख हो गए।

 

इस घटना में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।

 

स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp