Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पोखरे में मिला डी-फार्मा छात्र का शव, मचा हड़कंप

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

रानीपुर (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा काझा रामबन स्थित सूर बाबा कुटी के पोखरे में मंगलवार सुबह एक छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान नितेश मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा निवासी नेताजी सुभाष चंद्र नगर बिलंदपुर खानता, थाना गोरखनाथपुर, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। वह रानीपुर क्षेत्र स्थित रामश्रय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज में डी-फार्मा का छात्र था।

कॉलेज प्रबंधक गुड्डू सिंह के अनुसार नितेश सोमवार शाम से लापता था। परिजन और कॉलेज प्रशासन ने रात करीब 11 बजे तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह सूर बाबा कुटी के पोखरे में शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान नितेश के रूप में की।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय और थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp