Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्कूल परिसर में हाईटेंशन तारों का खतरा, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा संकट

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

 

मऊ। रानीपुर ब्लॉक की ग्रामसभा चकिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगा बिजली का पोल और उससे गुजर रहे हाईटेंशन तार बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। विद्यालय परिसर के बीचों-बीच खड़े इस पोल से अभिभावकों और शिक्षकों में डर का माहौल है।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद ने बताया कि स्कूल परिसर में लगे हाईटेंशन तारों के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि कई बार बंदर तारों पर कूद-फांद करते हैं, जिससे तार नीचे झूलने लगते हैं। यदि किसी दिन तार टूटकर नीचे गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

 

प्रधानाचार्य के अनुसार इस समस्या को लेकर तहसील प्रशासन को लिखित शिकायत देकर पोल हटाने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

 

वहीं बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी उमेशचन्द्र ने बताया कि विभाग की ओर से नया पोल मौके पर पहुंचा दिया गया है। हालांकि, नया पोल लगाने के लिए जमीन को लेकर विवाद सामने आ रहा है, जिसके चलते कार्य रुक गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विवाद खत्म होते ही नया पोल लगाकर स्कूल परिसर से पुराने पोल और खतरनाक तारों को हटा दिया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp